एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अमिताभ यश बने प्रदेश के नए एडीजी लॉ एंड आर्डर

0
185

लखनऊ: आईपीएस अमिताभ यश को यूपी का नया एडीजीएलओ बनाया गया है। अमि‍ताभ यश को एसटीएफ के साथ एलओ की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गई है।अमिताभ यश बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। वह 1996 बैच के आईपीएस-आरआर अफसर हैं। उन्हें 1 जनवरी 2021 को पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर प्रमोट किया गया था। अम‍िताभ यश को एनकाउंटर स्‍पेशि‍ल‍िस्‍ट के रूप में जाना जाता है। अमिताभ यश के पिता राम यश सिंह भी आईपीएस अधिकारी थे। उनके पिता बिहार कैडर के अधिकारी थे और उन्हीं को देखकर अम‍िताभ को अफसर बनने की प्रेरणा मिली।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]