एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर मोमबत्ती जलाकर दिया संदेश

0
126

FARRUKHABAD : 1 दिसम्बर को होने वाले विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर लोहिया अस्पताल के कर्मचारियों व डाक्टरों ने कैण्डिल जलाकर एड्स के प्रति लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया।ADS1

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर तकरीबन 2 दर्जन कर्मचारियों ब्लड बैंक, आईएलटीएल, पैथोलाजी, एवं चिकित्सकों ने पहुंचकर एड्स का चिन्ह मोमबत्ती जलाकर बनाया और एड्स रोकने के लिए नारे भी लगाये। आगामी 2 दिसम्बर को जिलाधिकारी द्वारा झण्डी दिखाकर एक एड्स जागरूकता रैली भी जीआईसी फतेहगढ़ से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम तक रवाना करेंगे।

लोहिया अस्पताल में हुए कैण्डिल कार्यक्रम में डा0 धर्मेन्द्र कुमार, डा0 अनल शुक्ला, अरुण द्विवेदी, सुधाकर मिश्रा, सोनेलाल, जीपी वर्मा, मुकेश गुप्ता, पंकज कटियार, अमित मिश्रा, शोभित कटियार, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]