एडीएम ने हटवाया लिंजीगंज क्षेत्र का अतिक्रमण

0
89

FARRUKHABAD : शहर क्षेत्र के लिंजीगंज नाला मछरट्टा मार्ग पर बढ़ रहे अतिक्रमण पर सोमवार को जेसीबी गरजी और झुग्गी झोपड़ियों को हटाया गया। adm kamlesh kumarjcbजेसीबी पहुंचते ही स्थानीय नागरिकों में भगदड़ मच गयी। कुछ ने तो स्वतः ही अपना अतिक्रमण हटा लिया।

[adrotate banner="3"]

कादरीगेट नाला मछरट्टा मार्ग पर प्रातः तकरीबन 11 बजे एडीएम कमलेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और मौके पर ही जेसीबी को बुलवा लिया गया। लिंजीगंज मार्ग पर मूंगफली इत्यादि बेचने वालों ने सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण कर रखा था। जिस पर जेसीबी की गाज गिरी। कई झुग्गी झोपड़ियां ध्वस्त की गयीं तो कई अपना तम्बू खुद ही उखाड़कर रफूचक्कर हो गये। कई घंटे चले अतिक्रमण अभियान में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की सांसें अटकी रहीं। लिंजीगंज प्राथमिक विद्यालय के निकट भी अतिक्रमण किये दुकानदारों को जेसीबी की गाज का सामना करना पड़ा।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]