एटा डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार दम्पत्ति को ठोका, पत्नी की मौत, पति घायल

0
119

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम दुबरी निवासी नेत्रपाल अपनी पत्नी कमलादेवी को बाइक पर बैठाकर कायमगंज किसी काम से गये थे। तभी netrapalकायमगंज से वापस लौटते समय रजलामई डायट के पास एटा डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी।। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो को समाजवादी एम्बुलेंस के द्वारा कायमगंज के लिए भेजा गया है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

मंगलवार को सुबह ही नेत्रपाल अपनी बाइक संख्या यूपी 76एल/4424 पर अपनी विकलांग पत्नी कमलादेवी को बैठाकर कायमगंज गया था। कायमगंज से वापस आ रहा था तभी रजलामई डायट एवं ठंडी कुइंया के बीच में एटा डिपो की रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनो दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो को उठाया लेकिन महिला कमलादेवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। तत्काल समाजवादी एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व दोनो को कायमगंज अस्पताल ले आयी। जहां घायल नेत्रपाल का उपचार किया जा रहा है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]