एक ही रात में तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

0
122

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई दरवाजा स्थित मेडिकल स्टोर, क्लीनिक व टेन्ट हाउस में चोरों ने शटर तोड़कर हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिये।

[adrotate banner="3"]

मकर संक्रांति के अवसर पर जहां पूरा देश खिचड़ी के त्यौहार को मना रहा है वहीं चोर रात भर अपनी खिचड़ी पकाते रहे। एक ही रात में चोरों ने विशाल मेडिकल स्टोर, डा0 सुरेश क्लीनिक व दीक्षित टेन्ट व लाइट हाउस की दुकान को निशाना बनाया।
विशाल मेडिकल स्टोर के संचालक जितेन्द्र सिंह पुत्र भारत सिंह ने बताया कि रात तकरीबन 9 बजे हम दुकान बंद करके चले गये। मेरी ही दुकान के अंदर अलग चैम्बर में कुइंया बूट निवासी डा0 सुरेश का क्लीनिक है। चोरों ने रात में जेक से शटर को तोड़कर 8 हजार नगदी निकाल ली। मेडिकल स्टोर के मालिक जितेन्द्र ने बताया कि उनकी गोलक से 10 हजार रुपये की नगदी गायब है।

वहीं पड़ोस के ही दीक्षित टेन्ट हाउस के शटर को उचका कर उसकी गोलक में रखे चार हजार रुपये चोरी कर लिये।

[adrotate banner="2"]