एक सप्ताह में बंद हो डग्गामारी: स्वतंत्र देव

0
116

फर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह डग्गामार वाहनों और गंदी पर आक्रामक दिखे| चंद मिनट के निरीक्षण में ही उन्होंने अफसरों के पेंच कस दिये| उन्होंने एक सप्ताह के भीतर डग्गामारी पूरी तरह से बंद करने के निर्देश अपने अफसरों को दिये|शनिवार देर शाम लाल दरवाजा बस अड्डे पंहुचे परिवहन मंत्री गेट में घुसते ही गंदगी देख भड़क गये| उन्होंने एआरएम अंकुर विकास पर नाराजगी जाहिर कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिये| इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन बस अड्डा भी देखा| उनकी नजर बस अड्डे के शौचालय पर गयी तो वह अमले के साथ उसमे भी दाखिल हो गये| उन्होंने दीवार पर पेशब के 5 रूपये और शौचा के 10 रूपये की फ़ीस अंकित देख नाराजगी जाहिर की| उन्होंने पेशाब निशुल्क किये जाने के साथ ही साथ शौच के 5 रूपये निर्धारित करने के निर्देश दिये|

[adrotate banner="3"]

इसके बाद उन्होने रोडबेज बस में चढ़कर आपात-कालीन खिड़की को खोलकर चेक किया| बस अड्डे का आरो प्लाट भी चेक किया| इसके बाद वह फतेहगढ़ डिपो पर निरीक्षण करने पंहुचे| जंहा उन्हें बसों की धुलाई के दौरान पानी बहता हुआ मिला| उन्होंने पानी भंडारण करने की भी सलाह दी| उन्होंने मिडिया को बताया कि लाल दरवाजा बस अड्डे के बाहर व भीतर डग्गामारी होने की शिकायत प्राप्त हुई है| सम्बन्धित विभाग को एक सप्ताह के भीतर डग्गामारी बंद करने के निर्देश दिये गये है|
चेयरमैंन की मांग पर शमसाबाद को आधा दर्जन रोडबेज
चेयरमैंन विजय गुप्ता ने परिवाहन मंत्री से कहा कि शमसाबाद के लिये केबल एक ही बस संचालित है जिस में कुछ चिन्हीत लोग ही आते है| बसें ना होने से क्षेत्र की जनता को आने-जाने में तकलीफ होती है | चेयरमैंन की मांग पर मंत्री ने तत्काल एआरएम अंकुर विकास से आधा दर्जन बसे शमसाबाद के लिये संचालित करने के निर्देश दिये| कासगंज से लौटने के दौरान वह फैजबाग़ में प्रधान जय गंगवार के निवास पर गये | वह नगर में वह भाजपा नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी के आवास पर भी पंहुचे|

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री विमल कटियार,शैलेन्द्र सिंह राठौर, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]