30 दिन में 36 मार्ग दुर्घटनाओं में दो दर्जन की मौत

0
1041

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति व हिट एंड रन दुर्घटनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा अवगत कराया गया कि शकुरुल्लाहपुर आरओवी सेतु निगम बाँदा से सेतु निगम फर्रूखाबाद इकाई को हस्तांतरित हो गया है| 108 व 102 एम्बुलेन्स सेवा का रिस्पॉन्स टाइम कम हुआ है| माह अप्रैल में जनपद में कुल 36 मार्ग दुर्घटना हुई है| जिनमे मृतको की संख्या 24 है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मार्ग दुर्धटनाओ में कमी लाई जाये, यातायात नियमों का पालन न करने बालो पर कार्यवाही की जाये| तिर्वा कॉलोनी वाले मार्ग व उस पर टूटी हुई पुलिया नगर पालिका तत्काल बनबाई जाये| हिट एंड रन के केसों व सार्वजनिक सेवायनो से घटित दुर्घटनाओं में मृतक व घायलों की विस्तृत जाँच आख्या उपलब्ध कराई जाये, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चन्द्र प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]