फर्रुखाबाद: किशोर बंदी सुधार गृह से फरार सात किशोर बंदियों में से एक को मंगलवार को उसके परिजन वापस पहुंचा गये हैं। सुधारगृह के अधीक्षक ने बताया कि अन्य किशोरों का भी सुराग लग गया है। उनके भी बुधवार तक यहां पहुचंने की संभावना है।
[adrotate banner="3"]
ग्राम जखा स्थित किशोर बंदी सुधार गृह के अधीक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि जनपद औरैया निवासी पुष्पेंद्र को उसके अभिभावक मंगलवार को वापस पहुंचा गये हे। उन्होंने बताया कि शेष आधा दर्जन किशोरों का भी सुराग लगा गया हे। उनके भी कल तक यहां पहुचं जाने की संभावना है।
[adrotate banner="2"]


