एक नूर ते सब जग उपजाया कौन भले को मंदे

0
139

फर्रुखाबाद: सिक्खों के प्रथम गुरु नानकदेव के अवतार दिवस पर मंगलवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा से शहर गुरु नानकमय हो गया। जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा कर आतिशबाजी चलाई गई। कानपुर से आयी गतका पार्टी के करतब देखकर लोग आश्चर्य चकित रह गये। पंच प्यारे भी आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही सर्वधर्म के लोगों नें शोभायात्रा का स्वागत किया| सजे-धजे वाहन से बज रहे गुरुवाणी का सबद ‘अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजाया कौन भले को मंदे’ एकता का संदेश दे रहा था।
फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारा से गुरु सिंह सभा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में बैंडबाजों की धुन पर बज रहे नानक देव जी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये।  विशेष रथ में गुरुग्रंथ साहब की पालकी रखी गई। पालकी पर लोगों ने पूजा अर्चना कर श्रद्धा से सिर झुकाया। पालकी रथ के आगे पंच प्यारे पैदल चल रहे थे। पीछे महिलाओं की मंडली कीर्तन कर वातावरण को भक्तिभाव से सराबोर किये थी।
महिला व पुरुषों की टोलियां शोभायात्रा के आगे पानी का छिड़काव कर झाड़ू लगा रही थीं। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। छतों से पुष्पवर्षा कर आतिशबाजी चलायी गई। शोभायात्रा नगलादीना भोलेपुर, आवास विकास कालोनी होते हुये लालगेट स्थित कुदरत धाम पहुंची। यंहा प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा घुमना, नेहरू रोड, चौक होते हुये लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंची।
नेहरू रोड पर अरुण प्र्काश तिवारी, पप्पन मियाँ, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने स्वागत किया| गुरुद्वारे में ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने पूजन संपन्न कराया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]