एक्सिस बैंक ने खोला आवास विकास में अपना छठा एटीएम

0
128

फर्रुखाबाद: एक्सिस बैंक ने बुधवार को नगर की आवास विकास कालोनी में अपना नया एटीएम स्थापित किया। एटीएम के उदघाटन में बैंक के सुपरिंटेडेंट इंजीनियर एके सैनी के अतिरिक्त जीवन बीमा निगत के ब्रांच मैनेजर बृजमोहन गुप्ता, पराग डेरी के महाप्रबंधक जेबी सिंह, बैंक शाखा प्रबंधक अखिल सिंहा के अतिरिक्त अक्ष्य अश्वनी, मयंक, पुष्पेंद्र, सुरेश आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे। श्री सिंहा ने बताया कि यह बैंक का जनपद में छठा एटीएम है। इससे क्षेत्री नागरिकों को काफी सुविधा होगी व बैंक से उनका जुड़ाव भी बढ़ेगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]