एआरटीओ कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के कार्य की गुडवत्ता खराब, नोटिस जारी

0
618

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया , बैठक में जनपद में चल रही 42 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई ।
सी0 एण्ड डीएस को एआरटीओ कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के कार्य की गुडवत्ता खराब पाये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश, जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि. को जनपद में उनके चल रहे कार्यो की गति धीमे होने पर नाराजगी जताई गई व कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के लिये निर्देशित किया गया, जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराये| मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]