ऋतुराज बसंत के स्वागत में खूब लड़े पेंच

0
165

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को जिले भर में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया| ऋतुओं के राजा बसंत के स्वागत में ग्रामीण अंचल से लेकर नगर में बच्चों व युवाओं उमंग व उल्लास नजर आया| घरों में पूजा अर्चना के साथ ही दिन भर छतों पर पतंगे उड़ाकर पेंच लगाये गये|
दरअसल मां सरस्वती वाणी, ज्ञान, बुद्धि व विवेक की अधिष्ठात्री है| उनकी पहले विधिवत पूजा अर्चना की गयी| जिसके बाद घरों की छतों पर संगीत बजाकर पतंगबाजी की गयी| युवतियां भी पतंगबाजी करने और पेंच लड़ाने में पीछे नहीं रहीं।शनिवार को दिन भर सूर्य नारायण के दर्शन नही हुए दिन भर सर्द हवायें चलती रही इसके बाद भी पतंगबाजों का उत्साह कम नही हुआ| शाम के समय कुछ सूर्य चमके जिससे लोगों के आनन्द को और बढ़ा दिया| युवतियों ने भी पतंगबाजी में हाथ आजमाए। एक दूसरे से पेंच लड़ाकर जब पतंग काटी तो वो काटा की आवाज गूंजती रही। छतों पर ही खाने पीने की व्यवस्था की गयी। लोगों ने अपनी छतों पर जमकर आतिशबाजी चलाई और कंडील उड़ाए। डीजे की धुन के साथ जमकर मस्ती कर पतंगों के पेंच लड़ाये।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]