शासन ने कानपुर मंडल के उपनिबन्धक, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स विवेक चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उक्त अधिकारी के खिलाफ कन्नौज के छिबरामऊ स्थित नेहरू महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति को अनियमित तरीके से भंग किये जाने की शिकायत शासन को मिली थीं। जाच कराए जाने पर पुष्टि हुई कि कानपुर मंडल के उपनिबन्धक ने नेहरू महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति को अनियमित तरीके से भंग कर दिया था। इस पर गंभीर रूख अपनाते हुए शासन ने कानपुर मंडल के उपनिबन्धक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। यह जानकारी यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


