लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि उपद्रवियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दें। आने वाले त्योहारों का समय संवेदनशील है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी 24 घंटे अलर्ट रहें। टीम यूपी पूरी तत्परता बरते।
कहीं से भी व्यापारियों के उत्पीड़न की कोई शिकायत न आए।डीएम व एसपी सुनिश्चित करें कि व्यवस्था बनाने में अधीनस्थ अधिकारी व्यापारियों का सहयोग लें और उन्हें अपेक्षित सहयोग दें। कहा, शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आने वाले पर्वों के सुचारू आयोजन के लिए कड़े निर्देश दिए। सभी अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव से त्योहारों के लिए उनकी विभागीय तैयारियों की जानकारी भी ली। और कहा की कानून-व्यवस्था, सतत संवाद व सभी वर्गों से मिल रहे सहयोग का ही परिणाम रहा है कि बीते वर्षों में प्रदेश में सभी पर्व-त्योहार शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुए हैं।आने वाले त्योहारों का समय संवेदनशील है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड़ में रहें। 
उपद्रवियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दें,अलर्ट रहें प्रशासन-पुलिस के अधिकारी:सीएम योगी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



