फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) उखरा में ग्रामसभा की भूमि पर बने लगभग दो दर्जन मकानों को ध्वस्त करने के बाद बेखर हुए परिवारों की मदद के लिए सपा नेता डा. जितेन्द्र सिंह यादव नें अपने हाथ बढ़ाएं हैं |
नवाबगंज के ग्राम उखरा में सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह मंगलवार को बजे कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे, उन्होंने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया| इसके साथ ही उन्होंने अनिल यादव और रामकुमार यादव, किशन कुमार और अन्नू के परिवार को आर्थिक मदद दी| इसके सlथ ही प्रधानमंत्री आवास टूटने वाली मुन्नी देवी को आर्थिक मदद दी गई| डा. जितेंद्र सिंह यादव ने भरोसा दिया की अनिल की पुत्री प्रवीना की शादी 27 नवंबर को ही कराई जायेगी, उसका पूरा इंतजाम डॉ. जितेंद्र द्वारा किया जायेगा| शादी का कार्यक्रम नवाबगंज गेस्ट हाउस में कराया जायेगा| उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि कल वह जिले के एसपी से मिलकर दर्ज किये गये मुकदमे में झूठे लोगों को ना फंसने जाने की बात करेंगे| थानाध्यक्ष बलराज भाटी से गांव में दहशत खत्म करने का भी बात की है| उन्होंने कहा कि मुकदमा लिखा गया है, जो झूठे मुकदमे में फंसे गये हैं उनको बेवजह परेशान ना कर गांव में दहशत का माहौल न पैदा करें। साथ ही पूरे 25 परिवारों को जब तक उन्हें रहने और खाने का इंतजाम नहीं होता है तब तक डा. जितेन्द्र सिंह यादव नें 150 लोगों का खाना दोनों समय उपलब्ध करानें का भरोसा दिया| विधान सभा अध्यक्ष भोला यादव आदि रहे|
उखरा में सपा नेता डा. जितेन्द्र यादव बेघरों की मदद को आये आगे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



