ईबीएम के खिलाफ चलेगा जनजागरण अभियान

0
131

फर्रुखाबाद: योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बना रही है| जिसके चलते सपा के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व उनके पुत्र सचिन यादव ने एक बैठक कर योजना तैयार की और धरने में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने कि रणनीति बनायी| वह जल्द ही जिल में ईबीएम के खिलाफ के खिलाफ एक जनजागरण अभियान चलाने की भी तैयारी कर ली|
शहर क्षेत्र के कादरी गेट पर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री सिर्फ भाषणों से ही किसानों के हितों की घोषणाएं कर रहे हैं जबकि धरातल पर किसान को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है| धान की बिक्री बिचौलियों को किसानों ने कम कीमत में कर दी| बिजली की दरों में वृद्धि कर प्रदेश सरकार ने सिंचाई मंहगी कर दी| जिसके विरोध में 27 जनवरी को अमृतपुर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा|
सचिन सिंह यादव ने कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद पूरे जनपद में जन जागरण अभियान शुरू हुआ जिसमें ईवीएम में गड़बड़ी कर चुनाव जीतने की भाजपा की चाल के खिलाफ केंद्र व प्रदेश सरकार की हर मोर्चे पर नाकामी के बारे में जनता को जागरुक किया जाएगा| यह भी कहा जाएगा कि ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है| पूर्व जिला महासचिव समीर यादव भी अपने विचार व्यक्त किये| बंटी यादव, अनिल श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, रविशरण यादव, जिंतेंद्र यादव, राजन यादव, रामपाल यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]