ईद पर घर आया पुत्र गगा में डूबा, खुशियां मातम में बदलीं

0
110

फर्रुखाबाद: शहर के घटियाघाट सोता बहादुरपुर निवासी मौलाना सुएब का 8 वर्षीय पुत्र अमजा की गंगा में घूब गया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में ईद की खुशियां मातम में बदल गयीं।

[adrotate banner="3"]

अमजा लखनऊ में अपने बाबा शकील अहमद के साथ रहता था। जो अभी एक माह पूर्व ही घर पर अपने मां बाप के पास आया था। आज सुबह सुएब से उसने गंगा नहाने की जिद की। जिस पर सुएब उसको घटियाघाट गंगा घाट पर ले गया। जहां पर सीड़ियों पर नहाते समय अमजा का पैर फिसल गया और वह गंगा में गोते खाने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक अमजा गंगा की तेज धार में काफी दूर तक गोते खाते हुए पहुच गया।  यह देख ईद की खुशियां मना रहे परिजनों में मातम छा गया। वहीं मासूम की मां व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

[adrotate banner="2"]