अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक की हालत गंभीर

0
102

फर्रुखाबाद: थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम बघौना के निकट रविवार की सुबह लगभग 8 बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर तराई निवासी राजू पुत्र रामकिशन रविवार को अपनी बहन ऊषा के घर नबावगंज साइकिल से जा रहा था। रास्ते में गांव बघौना के निकट एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजू बुरी तरह से घायल होकर मार्ग पर गिर गया। खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने राजू को लोहिया अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। अस्पताल में राजू के द्वारा बताये गये मोबाइल नम्बर पर फोन कर उसके परिजनों को सूचना दी गयी।

अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि राजू शराब पीता है। वह प्रतिदिन नशा करने का आदी हो गया है। रविवार को जब वह अपनी बहन के घर जा रहा था तब भी वह शराब का नशा किये हुए था।

[adrotate banner="2"]