ईद की पूर्व संध्या पर लोगों ने जमकर खरीदारी की

0
103

फर्रुखाबाद: ईद की पूर्व संध्या पर बाजार में जमकर खरीदारी की गई। चांद रात में दुकानों पर सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी थी। वहीं पुलिस सतर्क है।

[adrotate banner="3"]

नगर के बाजारों में ईद की पूर्व संध्या पर देर रात्रि तक रौनक बनी हुई थी। चांद रात को दुकानों पर नये-नये परिधान, सेवइयां इत्यादि सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी थी। नगर में स्थित मस्जिदें रोशनी से जगमगा उठीं।

मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए रमजान का माह अल्लाह की समीपता का एक अवसर होता है। इस्लामी कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक रमजान कई देशों में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। रमजान माह के अंत में ईद का त्योहार मनाया जाता है।

धार्मिक महत्व की दृष्टि से रमजान के महीने में ही पैगम्बर मुहम्मद को पवित्र कुरान के रूप में अल्लाह के संदेश प्राप्त हुए। यह भी माना जाता है कि इस महीने में जन्नत अर्थात् स्वर्ग के द्वार खुले होते हंै और जहन्नुम अर्थात् नरक के द्वार बंद रहते हैं। विचार किया जाए तो रमजान माह और ईद का त्योहार शरीर की शुद्धि के साथ आत्मा की शुद्धि भी करते हैं। पूरे माह रखे जाने वाले रोजे जीवन में धैर्य और संयम से जीना सिखाते हैं।

[adrotate banner="2"]