राजनैतिक हवा बदलने के साथ बुद्धिमान लोग सफर की दिशा बदल ही लेते हैं। एसा ही कुछ कायमगंज के ग्राम अताईपुर से अपनी गायकी व जोड़तोड़ के सहारे मुंबई तक का सफर करने व गाहे-ब-गाहे प्रदेश की राजनीति में तांक-झांक के शौकीन इदरीस निजामी के साथ है। कभी पू्र्व राज्यपाल सूरज भान से नजदीकी के सहारे लगा लाल बत्ती का चस्का उन्हें आज तक याद है। इस बार उन्होंने प्रदेश के युवा मुखिया तक पहुंचने का रास्ता जनपद के एक विधायक जमालुद्दीन के सहारे तलाशने की कोशिश की लगती है।
[adrotate banner="3"]
बुधवार को इदरीस निजामी की एक संस्था ‘कौमी एकता-इंडिया मेरी जान’ की ओर से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी को डा. राम मनोहर लोहिया एवार्ड से सम्मानित किया गया।
[adrotate banner="2"]


