इंदिरा आवास का पैसा प्रधान ने डकारा

0
164

फर्रुखाबाद: इन घोटालेवाज वह चाहे प्रधान हो या फिर कोटेदार इनकी डकार के आगे बेबस गरीब आम आदमी की आवाज या तो दवा दी जाती है या फिर सुनाई ही नहीं पडती और न ही कोई अधिकारी सुनना चाहता है| कोटेदार राशन का घपला कर खुश होता है वहीं प्रधान मनरेगा का पैसा, या फिर मिड डे मील अब तो प्रधान इंदिरा आवास का पैसा डकार मारकर हजम करने से पीछे नहीं हटते|

[adrotate banner="3"]

ऐसे ही ब्लाक बढपुर के ग्राम कुवेरपुर घाट निवासी प्रधान गिरिजा देवी पत्नी संतोष कुमार द्वारा किये गए घोटालों में मुख्य रूप से इंदिरा आवास महामाया योजनाओं में फर्जीबाड़ा व मनरेगा जॉब कार्डों का अवैध रूप से बनाए जाने तथा बीपीएल कार्ड के आधार पर आवास पात्रों के साथ धोखा कर उनके फोटो के स्थान पर फर्जी लोगों के फोटो लगाकर अवैध बसूली की|

इस फर्जीबाड़े की शिकायत उसी गाँव के रामकिशन पुत्र दीनदयाल, देवेन्द्र सिंह व नंदराम ने कई ग्रामीणों के साथ एसडीएम रवींद्र वर्मा से की और इसकी निष्पक्ष जांच किसी ईमानदार अधिकारी से कराये जाने की मांग की|

[adrotate banner="2"]