नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 36 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। जबकि 33 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं सात सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त बना रखी है। इसके अलावा दो सीटों एनडीए गठबंधन में शामिल रालोद की बढ़त है।उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 43 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन को मिल रही बढ़त के बाद सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी बीच अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन की ओर प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है।कन्नौज में लगे एक पोस्टर में अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री की अग्रिम बधाई दी जा रही है। इस पोस्टर के जारी होने के बाद एक फिर सियासी कयासबाजी तेज हो गई है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


