आसमान से बरस रही आग, लोगों का हाल-बेहाल

0
137

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उफ! यह गर्मी, लोगों के मुंह से यही शब्द निकल रहे हैं। दोपहर में तो आसमान से आग बरस रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। संक्रामक रोग भी पैर पसारने लगे हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोहिया में सुबह से ही रोगियों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
भीषण गर्मी ने हाल-बेहाल कर रखा है। जून की तपती गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। सुबह से ही गर्मी शुरू हो जाती है। दस बजे के बाद तो गर्म हवाएं चलने लगती हैं। दोपहर में गर्म लपटों के चलते तन झुलसने लगता है। इससे बचने के लिए घरों व प्रतिष्ठानों से भी लोग नहीं निकल रहे। जरूरी कार्य होने पर ही शरीर को पूरी तरह ढककर आंखों पर चश्मा चढ़ाकर ही लोग निकल रहे हैं। भीषण गर्मी में शीतल जल की प्याऊ पर लोगों की भीड़ लग रही है।  आसमान से आग बरस रही है। साल लू का प्रकोप जारी है। इसके चलते आमजन का हाल-बेहाल हो रहा है। अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। दिन का तापमान जहां 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस प्रकार भीषण गर्मी ने लोगों का दिन चैन के साथ रातों की नींदे भी छीन ली है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]