आसमान से बरस रही आग, भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल

0
100

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रचंड गर्मी का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भीषण धूप तपिश और उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मानव तो मानव पशु, पक्षी भी बूंद-बूंद पानी और छाया को तरसने को विवश हैं।
गुरुवार को तेज धूप में लोगों को झुलसना पड़ा। सूरज की तेज किरणों का असर इतना तेज था कि खुले वातावरण में निकलते ही कुछ सेकंड में शरीर तपने लगता था। आंख में जलन और सिरदर्द की शिकायत होने लगी। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में दोपहर 2.30 से 3.15 बजे के बीच गर्मी का असर ज्यादा रहा। शाम 4.30 बजे के बाद धमतरी के आसमान पर बादल छा गए और धूप गायब हो गई। बादलों के असर से वातावरण में उमस हावी हो गई। चिपचिपा पसीना और बेचैनी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। लोग पसीना पोंछते रहे और गर्मी से निजात पाने तरह- तरह के जतन करते रहे। प्यास लगने के कारण बार- बार पानी पीना जरूरी हो गया है। इंसान के साथ पशु- पक्षी भी गर्मी के कारण बेहाल हो गए हैं। गाय, कुत्ता और बकरी पानी वाले स्थानों में बैठकर अपनी गर्मी मिटाने की कोशिश करते हैं। लोगों ने प्यासे जानवरों को पानी पिलाने अपने घरों के सामने कोटना रखा है, जिसके पानी में बैठकर कुत्ते अपने शरीर को ठंडा कर गर्मी से निजात पा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]