आशावादी होने के साथ_साथ सौन्दर्य प्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

0
116

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 जून को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

[adrotate banner="3"]

girlदिनांक 10 जून को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

[bannergarden id=”11″]

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* ‍िसकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

 

राशि फलादेश

मेष

आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा

 

 

राशि फलादेश

वृष

समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। व्यापार मध्यम। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी

 

 

राशि फलादेश

मिथुन

कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें

 

 

राशि फलादेश

कर्क

सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा

 

 

राशि फलादेश

सिंह

मौके का लाभ उठा सकेंगे। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। पारिवारिक समस्या हल होगी

 

 

राशि फलादेश

कन्या

आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। संतान से सुख मिलेगा

 

 

राशि फलादेश

तुला

परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी

 

 

राशि फलादेश

वृश्चिक

व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें

 

 

राशि फलादेश

धनु

नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। विरोधियों से सावधान रहें

 

 

राशि फलादेश

मकर

भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। भाइयों से खटपट हो सकती है। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी

 

 

राशि फलादेश

कुंभ

विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं

 

 

राशि फलादेश

मीन

व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी की आलोचना, नकल न करें

 

 

 

[adrotate banner="2"]