आशाओ ने सीएमओ कार्यालय में अपनी ही प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

0
100

putla-aasah-adr-atul-kumarफर्रुखाबाद: अपनी मांगो को लेकर बीते 15 दिन से सीएमओ कार्यालय पर धरना और अनशन कर रही आशाओ के साथ सरकार से भर पेट आश्वासन भी नही लगा| जिससे आशाओ ने अपनी ही प्रदेश अध्यक्ष गिरजा देवी और स्वास्थ्य मिशन संबिदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर का पुतला सीएमओ कार्यालय के बाहर फूंक कर अपना धरना अभी समाप्त ना करने की धोषणा कर दी|

[adrotate banner="3"]

संगठन की बढ़पुर व्लाक अध्यक्ष शिमला देवी के नेतृत्व में दर्जनों आशायें सीएमओ कार्यालय पंहुची| जंहा उन्हें पता चला कि सरकार ने उनकी मांगो को मान लिया है| लेकिन मांगे शर्तो पर है| स्वास्थ्य संबिदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर धरना समाप्त कर दिया| उन्होंने आशाओ से कहा कि धरना समाप्त करने के निर्देश है| प्रदेश नेतृत्व की सरकार से बात हो गयी है| उन्होंने सरकार द्वारा मानी गयी शर्तो को भी आशाओ को बताया| सरकार के द्वारा मानी गयी अपनी शर्तो को पढने के बाद आशायें भड़क गयी| उनकी डॉ० गौरव कुमार से भी कहा सुनी हो गयी |

इसके बाद आशाओ ने अपनी मांगो का पत्र सीएम को भेजा| जिसमे उन्होंने आशो को सरकारी कर्मी का दर्जा मिलने, न्यूनतम 18 हजार वेतन, ग्रेजुएट आशाओ को एएनएम का दर्जा देने व आशाओ को बीमा बीमा कराने की मांग रखी गयी| आशा संघ की अध्यक्ष शिमला ने आरोप लगाया कि उनकी प्रदेश अध्यक्ष गिरजा देवी ने सरकार से सांठ-गांठ कर आन्दोलन मांगे पूरी होने से पूर्व ही समाप्त करा दिया| स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने उनसे 100 रुपये के हिसाब से सदस्यता शुल्क भी बसूला और अब अपना काम हो जाने पर उनको बीच में ही छोड़ रहे है| आशा कर्मचारी संघ की अध्यक्ष शिमला के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय के बाहर आशा कर्मचारी संघ की अध्यक्ष गिरजा देवी, स्वास्थ्य संबिदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका दिया|

डॉ गौरव कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों का धरना प्रदेश नेतृत्व के अवाहन पर समाप्त हो गया है| अभी दो महीने का समय मांगे पूरी करने के लिये माँगा गया है|

[adrotate banner="2"]