तहसील के बाहर पाकिस्तान का पुतला फूंका

0
111

amritpur-putlaaफर्रुखाबाद:(अमृतपुर) तहसील अमृतपुर में एकत्रित हुये भाजपा पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेवाजी करके पुतला फूंक दिया| आक्रोशित बीजेपी नेताओ ने कहा केंद्र सरकार पाकिस्तान को ईंट का जबाब पत्थर से देगी|

[adrotate banner="3"]

बीजेपी राजेपुर मंडल अध्यक्ष विमलेश सिंह राठौर के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा पदाधिकारी नारेबाजी करते हुये तहसील अमृतपुर पंहुचे| जंहा उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में 12वीं ब्रिगेड की छावनी पर आत्मघाती हमले में भारतीय सेना के 17 शहीद जवानो को सलाम करने के साथ ही साथ पाकिस्तान का पुतला दहन कर दिया| इस दौरान राजकुमार पाण्डेय, अमित मिश्रा, मनोज, रोहित सिंह, अनुराग सिंह, पूरन कुशवाह, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]