आवासों के मेंटीनेन्स ना होनें से खफा रेल कर्मियों का प्रदर्शन

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एनई रेलवे मजदूर यूनियन नें रेल कर्मियों के आवासों  का  रखरखाब ना कराने कराने जानें से खफा होकर सहायक मंडल इंजीनियर फतेहगढ़ के कार्यालय पर धरना दिया गया|
संगठन के अध्यक्ष अजीत कुमार भट्टा और शाखा मंत्री अनुज कुमार गंगवार के नेतृत्व में फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन से लेकर सहायक मंडल इंजीनियर के लोको रोड़ फतेहगढ़ तक जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया| इसके बाद उन्होंने मंडल इंजीनियर कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया|  नरमू शाखा अध्यक्ष अजीत कुमार भट्टा नें बताया कि कर्मचारियों को अवकाश व विश्राम समय पर नही मिलता| स्टेशनों पर कांटेवाला का काम नही हो रहा, कालोनियों का रखरखाब नही कराया जा रहा, आवासों के मेंटीनेंस से परहेज किया जा रहा है| चिकित्सा विभाग में 84 पदों के सरेंडर को तुरंत रोंके जानें आदि मांगो को लेकर प्रदर्शन किया|
शाखा मंत्री अनुज गंगवार नें बताया कि यदि मांगों का जल्द समाधान नही होता है तो आगामी समय में मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय पर भूख हड़ताल की जायेगी| यह संघर्ष तब तक चलेगा जब तक आन्दोलन जारी रहेगा| इसके बाद आंदोलित कर्मियों नें सहायक मंडल इंजीनियर लोकेश कुमार को डीआरएम को संबोधित ज्ञापन सौपा| इस दौरान कन्नौज शाखा के मंत्री निमाय कुमार, परमेश्वर दयाल, वेद प्रकाश, टीएन यादव, धर्म सिंह मीना, रामचन्द्र, रामेन्द्र सिंह, रोहित कुमार,वीरेंद्र कुमार व अजय शंकर त्रिपाठी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]