मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): जनपद में आवकारी टीम की धरपकड़ अभियान जारी है। जिससे शराब के अवैध कारोबारियों में खलबली मची हुई है। शुक्रवार को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम रोहिला में आवकारी टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व स्प्रिट बरामद की है।
[adrotate banner="3"]
आवकारी निरीक्षक रमाशंकर ने अपनी टीम व कोतवाली प्रभारी ऋषी पाल सिंह के साथ क्षेत्र के ग्राम रोहिला में छापा मारा। छापे में रोहिला निवासी बृजेश पुत्र रामनिवास को उसके घर से ही 30 लीटर रेक्टिीफाईड स्प्रिट, प्लास्टिक की बोरी में 1500 बोतल के ढक्कन व अन्य शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि बृजेश बीते लम्बे समय से शराब बनाने का अवैध कारोबार कर रहा था।
[adrotate banner="2"]


