आर्मी सूबेदार के घर से ताला तोड़कर लाखों के जेबर, नगदी चोरी

0
159

choriफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर शिवाजी कालोनी निवासी सूबेदार शैलेन्द्र सिंह भदौरिया के घर पर चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर लाखों के जेबर व नगदी उड़ा दी।
[bannergarden id=”8″]
शिवाजी कालोनी निवासी शैलेन्द्र सिंह शाहजहांपुर में आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। घर पर पत्नी नीलम रहती है। बीती रात नीलम अपने मायके फतेहगढ़ क्षेत्र के सैनिक कालोनी में बहन की शादी समारोह में शामिल होने गयी थी। तभी चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में रखे 18 हजार रुपये व तीन लाख रुपये के जेबर उड़ा दिये। सूचना होने पर नीलम अपने घर पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी।

[adrotate banner="3"]

सेल्स मैन के घर से चोरों ने लूटे नगदी जेबर

बीते दिन भी जेएनआई में खबर प्रकाशित हुई थी कि मुख्य द्वार पर ताला लटका तो समझो चोरी होना पक्का। चोरों को मौका देने जैसी बात है। पुलिस की तो चोरी की एफआईआर न लिखने की आदत सी पड़ गयी है। बढ़पुर निवासी गुटखा सेल्समैन राजाराम गुप्ता अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में गये थे। इनके भी मुख्य दरबाजे पर ताला लटका था, जैसे कि सूबेदार शैलेन्द्र सिंह के घर पर लटका था। चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में रखे 85 हजार रुपये नगद व डेढ़ लाख के जेबर उड़ा दिये। रात तकरीबन डेढ़ बजे जानकारी होने पर राजाराम वापस आये तो सारा माल साफ मिला। इस सम्बंध में पुलिस को सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="2"]