आरआरसी में बच्चो ने लगाया निशाना

0
111

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ स्थित आरआरसी में ग्रीष्म कालीन कैम्प का आयोजन किया गया | जिसमे 115 बच्चो ने हिस्सा लिया| और उन्होंने रोमांचित गतिबिधियों का आनन्द लिया |

[adrotate banner="3"]

परिवार कल्याण केन्द्र, राजपूत रेजिमेन्टल सेंटर के तत्वाधान मे बच्चों के बहुमुखी विकास एवं सरचंनात्मक क्रियाकलापो को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्म कालीन कैम्प का आयोजन किया गया। फतेहगढ़ स्थित आरआरसी में आयोजित इस कैम्प में 5 से 18 वर्ष तक के 115 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चो को संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं व्यक्तिगत विकास जैसे विशयो के ऊपर जानकारी दी गई। साथ ही अन्य गतिविधियो मे योगा, गो-कार्टिंग, राॅक क्लाइबिंग एवं एयर राईफल सूटिंग का भी संचालन कराया गया।

कैम्प के समापन पर सभी उत्कृष्ट प्रतिभागीयों को श्रीमति मंजूला मल्होत्रा, अध्यक्षा परिवार कल्याण केन्द्र के द्वारापुरुस्कार दिया गया।

[adrotate banner="2"]