ग्रुप एडमिन सहित दो पर होगा मुकदमा

0
136

फर्रुखाबाद : वाट्सअप ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज डालने के मामले में शिकायत मिलने के बाद एसपी दयानंद मिश्रा ने कोतवाल कायमगंज को ग्रुप एडमिन सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिये है|

[adrotate banner="3"]

शहर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोअज्जम अली व मुफ्ती जफर कासमी ने घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक डीएन मिश्रा से शिकायत की। उन्होंने एसपी को दिये गये पत्र में कहा है कि कायमगंज निवासी युवक वाट्सअप पर रेडीमेड के नाम से ग्रुप संचालित कर रहा है| उसी ग्रुप पर एक व्यक्ति ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से आपत्तिजनक मैसेज डाला है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की |

शिकायत करने वालो ने आशंका जाहिर करते हुये कहा कि किसी खुफिया साजिश के तहत इस मैसेज को डाला गया है। इस मामले में एसपी ने कायमगंज कोतवाल को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

[adrotate banner="2"]