आतिशबाजी और कारतूस बिक्री पर लगाई रोक

0
138

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आतिशबाजी और कारतूस की बिक्री पर रोक लगा दी है। डीएम ने जारी आदेश में कहा कि 20 अप्रैल से नगरीय निकाय चुनाव के समाप्त होने तक किसी भी शस्त्र के कारतूस, गोलाबारूद, आतिशबाजी की बिक्री बिना अनुमति के नहीं की जाएगी। आदेश की अवहेलना करने वाले खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव की कार्रवाई पूरी होने के बाद लगाई गई रोक हट जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]