अवकाश के दिन खुलेगी बैंक

0
145

फर्रुखाबाद: नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन के लिए चालान जमा करने के लिए अवकाश के दिन भी बैंक खोली जाएगी। इसका आदेश डीएम संजय कुमार सिंह ने जारी कर दिया है। डीएम ने जारी किए आदेश में कहा कि नामांकन कराने वाले लोगों को जमानत राशि ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा करनी है। निर्वाचन आयोग ने चालान जमा करने के लिए अवकाश के दिन भी बैंक खोलने का आदेश दिया है। इस कारण एसबीआई शाखा फतेहगढ़ और कायमगंज के प्रबंधक को अवकाश के दिन भी बैंक खोलने का आदेश गया है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]