आठ वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म

0
187

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क पर साईकिल चला रहे आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की घटना की गयी| पुलिस नें तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़ित बालक के चाचा नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा की उनका 8 वर्षीय बालक सड़क पर साइकिल चला रहा था, उसी दौरान गांव के आरोपी चमन पुत्र राम स्वरूप नें उसको चारा उठवाने के बहानें मक्के के खेत में बुलाया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ कुकर्म किया| जब पीड़ित की माँ खेतों की तरफ गोबर डालने गयी तो बेटे को रोता देखा | पुलिस नें पीड़ित का मेडिकल कराया|
प्रभारी निरीक्षक भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]