फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात आठ उपनिरीक्षकों सहित 19 पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेर बदल पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें कर दिया|
अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक दारोगा काशीनाथ मिश्रा को यूपी 112 में तैनाती मिली है| शहर कोतवाली में तैनात महिला दारोगा ललिता मेहता को महिला सम्मान प्रकोष्ठ, थाना नवाबगंज से उपनिरीक्षक भभूति प्रसाद को कोतवाली फतेहगढ़ की पुलिस चौकी सरह, थाना राजेपुर के दारोगा संजय यादव को थाना कंपिल, सरह चौकी इंचार्ज पंकज सिंह को फतेहगढ़ की सिबिल लाइन चौकी का इंचार्ज बनाया गया है|
थाना नबावगंज से दारोगा सुबोध कुमार को राजेपुर भेजा गया है| डीसीआरबी प्रभारी रजनेश यादव को कोतवाली कायमगंज में तैनाती मिली है| पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत शंकरलाल पाण्डेय को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है| इसके साथ ही साथ विभिन्य थानों में तैनात 11 आरक्षी और मुख्य आरक्षी भी इधर-उधर किये गये है|
आठ उपनिरीक्षकों सहित 19 पुलिस कर्मियों की तैनाती में फेर बदल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


