आजीवन सदस्यता वाले ही कर सकेंगे सपा से दावेदारी

0
105

फर्रुखाबाद: नगर पालिका अध्यक्ष की टिकट सामान्य होने के बाद से अब दावेदारों की एक लम्बी लिस्ट हर पार्टी के सामने आ गयी है| कुछ प्रत्यक्ष रूप से तो कुछ पर्दे के पीछे से अपनी राजनितिक शतरंज में गोट फिट करने में लग गये है| फ़िलहाल सपा ने आवेदन लेने भी शुरू कर दिये है|

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी सत्ता पर काबिज नही है लेकिन कही ना कही वह अपना भविष्य पालिका व वार्ड के चुनाव में तलाश रही है| जिसके चलते आला कमान ने निर्देश पहले की जारी किये थे की वह वार्ड व चेयरमैंन पद के प्रत्याशी अपने झंडे-बैनर तले लड़ायेगी| बीते दिनों नगर पालिका फर्रुखाबाद की सीट सामान्य होने से सपा में भी दावेदारों की संख्या बढ़ गयी है|

बसपा छोड़कर सपा में जनसमूह के साथ शामिल हुये पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह कटियार ने शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में अपना आवेदन चेयरमैंन पद के लिये किया है| वही सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने बीते 30 अप्रैल 2017 को ही आवेदन किया था| अम्बार खांन ने भी आवेदन जिला कार्यालय में दिया था| लेकिन उनके पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही के बाद दावेदारी पर तलवार लटक गयी| अभी दावेदारों के और बढने के आसार है|
चेयरमैंन पद के लिये दावेदार हो आजीवन सदस्य
समाजवादी पार्टी ने चेयरमैंन पद की दावेदारी के लिये दावेदार का आजीवन सदस्य होना अवश्यक कर दिया है| जो आजीवन सदस्य नही है वह चुनाव मैदान में दावेदारी नही करेगा|
वार्ड के लिये होना चाहिए सक्रिय सदस्य
समाजवादी पार्टी ने वार्ड मेम्बर का चुनाव लड़ाने के लिये भी खाका तैयार कर लिया है| जिसके चलते सभी को दिशा निर्देश भी जारी किये गये है| वार्ड में मेम्बर बनने के लिये पार्टी का सक्रिय सदस्य होना जरुरी है| यदि सक्रिय सदस्य नही है तो वह चुनाव नही लड़ सकता|

[adrotate banner="2"]