आजादी के चार दिन पूर्व “आजाद” के सीने में दागी गयीं थी गोली

0
115

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शहीद प० रामनारायण आजाद  की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साथ ही शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया।
शहर के साहबगंज चौराहे पर स्थित आजाद भवन में  शहीद आजाद के पौत्र बॉबी दुबे नें कहा कि आजादी के चार दिन पूर्व ही आजाद अपने घर के भीतर सो रहे थे| उसी दौरान उनके किसी अंग्रेजों के हमदर्द नें दो गोली दाग दी| जिससे वह शहीद हो गये| इसके साथ ही शहीद आजाद के विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया| उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गयी|
इस दौरान आदित्य दीक्षित, राजू भारद्वाज, हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, राहुल जैन, नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, सौरभ मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]