आग में जलकर पांच घर राख, बिटिया के दहेज का सामान भी जला

0
153

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) अचानक दोपहर में आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गये| मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| ग्रामीणों ने कई घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलादादपुर भटौली गांव में शनिवार दोपहर अचानक गुरुवक्स के यहां आग लग गयी| देखते ही देखते आग ने भगवंत, वीरपाल, मनोज, राजबहादुर अपने कब्जे में ले लिया| तेज हवा ने आग में घी का काम किया| जिससे देखते ही देखते पांचो घरों को जलाकर राखकर दिया| करीब पांच लाख के लगभग नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है| मनोज के के घर लगी आगे ने उसके घर में रखी पांच हजार रुपए की नगदी भी जल गयी|
वीरपाल ने बताया कि आग की लपटो से पुत्री वंदना की शादी के लिए एकत्र किया गया दहेज का सामान भी जल गया। वन्दना का 23 मार्च को वंदना का तिलक जाना है| तिलक के एक सप्ताह बाद ही बारात भी आनी है| तहसीलदार ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]