ब्रेकिंग: आक्रोशित भीड़ ने दरोगा व सिपाही को पीटा

0
129

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) हाई-वे पर मासूम 13 वर्षीय सुरजीत पुत्र हरिश्चन्द्र के पुलिस की बसूली के चक्कर में ट्रक से कुचल दिये जाने पर मौके पर जाम लगाये भीड़ से अभद्रता करने पर भीड़ ने दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई कर दी| जिससे विवाद और बढ़ गया|

[adrotate banner="3"]

मृतक के परिजनों ने मांग की है की जाम तभी खोला जायेगा जब आरोपी सिपाही अनवीर यादव को मौके पर बुलाया जाये| इसके साथ ही साथ एसपी को भी मौके पर बुलाने की मांग की| थानाध्यक्ष संजय गुप्ता आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे| तभी थाने के दरोगा दिनेश अवस्थी व सिपाही राजेन्द्र सिंह ने भीड़ से अभद्रता कर दी| जिसने आग में घी का काम किया|

भीड़ ने दरोगा दिनेश अवस्थी और सिपाही राजेन्द्र सिंह को जमकर पीट दिया|जिससे अफरा-तफरी मच गयी| मौके पर पीएसी पंहुची| एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया की मौके पर एएसपी अशोक कुमार और सीओ सिटी आलोक सिंह को भेजा गया है|

[adrotate banner="2"]