आई कैम्प में उमड़ी मरीजों की भीड़

0
117

sanjay gargफर्रुखाबाद: लायन्स क्लब द्वारा आयोजित किये गये नेत्र शिविर में आवास विकास के मिशन अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को हुए परीक्षण में 614 मरीजों का रजिस्ट्रेशन आपरेशन हेतु किया गया।

[adrotate banner="3"]

लायन्स क्लब ने पांच दिवसीय नेत्र परीक्षण व आपरेशन शिविर का आयोजन किया। जिसमें दूर दराज से हजारों की तादाद में मरीज पहुंचे। जिसमें से तकरीबन 614 मरीजों को आपरेशन हेतु सलाह दी गयी। जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। मेमोरियल अस्पताल के आई सर्जन डा0 निर्मल पी कुजूर के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम मरीजों का परीक्षण करती रही। जिसमें तकरीबन 60 मरीजों को आपरेशन हेतु भर्ती कर लिया गया। जिनका 31 जनवरी को आपरेशन किया जायेगा। बाकी मरीजों को आगे की तारीखें आपरेशन हेतु दे दी गयी हैं।

इस दौरान राजन महेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, रोहित गुप्ता, अनुज अग्रवाल, रवीन्द्र प्रताप सिंह गुड्डे, सौरभ अग्रवाल, डा0 विपुल अग्रवाल, डा0 उदयराज, संजय गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]