आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह बिजली गुल

0
231

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को सुबह आसमान में घने बादल छाने तथा हवा चलने से वातावरण में ठंडक महसूस की गई। अचानक आंधी तथा तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगह होर्डिंग्स, गेहूं के गट्ठर तथा पेड़ों की हल्की टहनियां उड़कर दूर जा गिरीं। आंधी आने से बिजली गुल हो गई कई जगह आंधी थमने के घंटों  बाद भी बहाल नहीं की जा सकी थी।
आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन के चलते बाजार बंद होने से अधिकांश दुकानदार घरों पर हैं, आंधी से उनकी दुकानें के आगे लगी होर्डिंग्स व अन्य सामान उड़ गया। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटने से आम को काफी नुकसान हुआ| बड़ी संख्या में आम पेड़ों से टूटकर जमीन पर आ गिरा| जिससे बागबानों को कड़ा झटका लगा| कई जगह खेतों में खड़ी मक्के की फसल भी नीचे गिर गयी|
गर्मी से कुछ मिली निजात
भीषण गर्मी के बीच तेज हवा के साथ बारिश नें लोगों को भीषण गर्मी से कुछ निजात जरुर दिलायी| लेकिन बारिश खत्म होनें के बाद सूर्य देवता पूरी ताकत के साथ निकले| जिससे लोग फिर तिलमिला गये|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]