आंगनबाड़ी का डाटा मोबाइल से होगा दर्ज

0
194

फर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) विश्व बैंक लखनऊ व महिला कल्याण विभाग दिल्ली से आये अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का दौरा करने के दौरान कहा की अब कार्यकत्री को डाटा रजिस्टर में नही बल्कि मोबाइल के द्वारा आनलाइन फीड किया जायेगा| यह जल्द ही शूरू होगा| इसके साथ ही उन्होंने बच्चो को पोषण सम्बन्धी जानकारी भी ली|

[adrotate banner="3"]

विकास खंड के नवादा, पसनीपुर सहित कई केन्द्रों का टीम ने दौरा किया| विश्व बैंक के नरेन्द्र चन्द्र व महिला कल्याण विभाग दिल्ली से सुबोध वर्मा ने बच्चो को दिये जाने वाले पुष्टाहार की जानकारी ली| इसके साथ ही साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये| उन्होंने बताया की अब कार्यकत्रियों को जल्द ही मोबाइल उपलब्ध होगा| अब उन्हें रजिस्टर बनाने की आवश्यकता नही पड़ेगी| टीम के कुछ सदस्य अन्य विकास खंडो में भी निरीक्षण करने पंहुचे|

टीम में मौजूद अधिकारियो ने कहा की शासन की मंशा के अनिरूप ही बच्चों को आहार मिले| यह भलीभातीं सुनिश्चित कर लिया जाये|

[adrotate banner="2"]