अस्पताल में मारपीट व तोड़फोड़ करनें में सफाई कर्मी सहित आधा दर्जन पर एफआईआर

0
279

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता)अस्पताल कर्मियों से मारपीट कर तोड़फोड़ करनें के मामले में दो नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आजाद नगर निवासी सनी मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा नें दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि वह अपना मेडिकल स्टोर व निजी क्लीनिक मोहल्ला किदवई नगर में चलाते हैं| बीते 2 नंबर रात लगभग 10 बजे बरारिख निवासी मोहन दुबे पुत्र रविन्द्र दुबे, धीरज तिवारी पुत्र उमाशंकर तिवारी भोजपुराव सिकन्दरपुर कन्नौज व 3-4
अज्ञात लोगों के साथ कार से आये और क्लीनिक में घुसकर सिगरेट पीने लगे, अस्पताल कर्मी रंजीत कुमार नें मना किया तो उसके साथ मारपीट कर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी| जब अस्पताल कर्मी नें अस्पताल मालिक सनी को फोन करनें की कोशिश की तो उसका फोन तोड़ दिया| जब सूचना पर सनी मिश्रा पंहुचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज कर फरार हो गये| मिली जानकारी के मुताबिक मोहन दुबे सफाई कर्मी के पद पर खिरियामुकुंद में तैंनात है| मुकदमें की विवेचना उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]