अस्पताल के बाहर पड़ा मिला युवक का शव

0
113

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र की आईटीआई चौकी के अन्तर्गत ठंडी सड़क पर पलरिया निवासी दीपक पुत्र अमर सिंह का शव पुलिस को पड़ा मिला।

[adrotate banner="3"]

मृतक दीपक के भाई सुमित ने बताया कि दीपक काफी समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त था व घर पर कभी-कभी ही आता-जाता था। कुछ समय पूर्व उसके पैर में घाव हो जाने से कीड़े पड़ गये थे। जिस कारण दीपक काफी कमजोर हो गया था व अक्सर आई टी आई के पास ही घूमता रहता था।

आज सुबह ठंडी सड़क स्थित एक अस्पताल के बाहर एक अज्ञात युवक के पड़े होने की सूचना पुलिस को हुई। मौके पर पहुंचे आईटीआई चौकी इंचार्ज अनूप तिवारी के द्वारा शव को लोहिया अस्पताल लाया गया। कई घंटों तक शव लोहिया अस्पताल के शवगृह में पहचान के इंतजार में रखा रहा। दोपहर बाद मृतक के भाई सुमित ने दीपक की पहचान की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]