अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक को बांटने की साजिश: रीता बहुगुणा

0
195

RITA KANGERESKANGERS JAILफर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में बंद कांग्रेस विधायक अजय राय से मुलाकात करने पंहुची प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व विधायक रीता बहुगुणा जोशी नें केंद्र व संघ पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे सांप्रदायिक दंगो के पीछे अल्पसंख्यको व बहुसंख्यको को बांटने की साजिश की जा रही है| जिसके भारतीय जनता पार्टी व संघ अपनी अहम भूमिका निभा रहा है|

[adrotate banner="3"]

सोमबार दोपहर सेन्ट्रल जेल पंहुची रीता बहुगुणा जोशी ने विधायक अजय राय के विषय में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की| उन्होंने कहा कि बनारस में साधू संतो पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज में इसका विरोध सभी दलों के लोगो ने किया था| जबकि पूरा घटना क्रम संघ परिवार व बीजेपी के द्वारा किया गया| लेकिन उनके किसी भी व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज नही किया गया| केबल विधायक अजय राय को ही निशाने पर लेकर उन्हें जेल भेजा गया| अजय राय मोदी के खिलाफ बनारस में चुनाव लड़े थे| इसकी ही उन्हें सजा मिली| कहा की हिंदुत्व बुरी चीज नही है लेकिन बीजेपी उसका गलत प्रयोग कर रही है|
उन्होंने कहा कि उनके ऊपर रासुका तामिल की गयी| जिसके विरोध में ज्ञापन राज्यपाल को दे दिया गया है| कांग्रेस विधायक की रिहाई के लिये क़ानूनी लड़ाई लड़ेगी| उन्होंने बनारस कांड में प्रदेश सरकार को भी पिजड़े में खड़ा कर दिया| उन्होंने आरोप लगाया की जब सभी को मालूम था की जुलुस निकल रहा है तो फिर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नही की गयी|

प्रदेश में दिनों दिन पनप रहे साम्प्रदायिक दंगो के विषय में उन्होंने कहा कि मुजफ्फर नगर, दादरी हो कुशीनगर, महाराजगंज या कानपुर, कन्नौज या फ़तेहपुर हो सभी जगह एक सोंची समझी साजिश के चलते अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक समाज को बांटने की साजिश की जा रही है| इसका परिणाम आने वाले विधान सभा चुनाव में दिखाई देगे| उन्होंने ने जरनल वीके सिंह के खिलाफ मुकदमा मोदी को दर्ज कराना चाहिए और उन्हें अपने मंत्री के पद से हटा देना चाहिए| उनके साथ में जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, कन्नौज जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, जिआउलहक मुन्ना आदि लोग पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ जेल में गये| जबकि प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलामहामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री पहले से ही विधायक केसाथ अन्दर बैठे थे| दीप्ति सिंह व शुभम तिवारी अन्दर नही जा पाये|

[adrotate banner="2"]