अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल

0
118

फर्रुखाबाद: क्षेत्र में हुई अलग-अलग दो मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

थाना राजेपुर क्षेत्र के मोटरसाइकिल मैकेनिक 30 वर्षीय संतराम कुशवाह पुत्र रामनाथ व राजकुमार पाण्डेय पुत्र रामआधार बाइक पर सवार होकर राजेपुर से अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे। तभी अचानक मोहद्दीपुर व राजेपुर के बीच में गन्ना तख के पास मारुति वैन ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में ले लिया व वैन का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। दोनो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

दूसरी घटना में मजरिया मिर्जापुर शाहजहांपुर निवासी ओमसिंह पुत्र बदन सिंह व उसके साथ रामप्रकाश, सोवरन सिंह निवासी मऊदरवाजा के यहां रिश्तेदारी में आये थे। तीनो लोग फर्रुखाबाद से बाजार करके वापस सोवरन सिंह के घर जा रहे थे तभी अचानक चिलसरा रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों के टक्कर मार दी। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।

[adrotate banner="2"]