अर्थशास्त्र संगोष्ठी: उद्योग बढ़ने से ही होगा कृषि का विकास

0
133

FARRUKHABAD : बद्री विशाल डिग्री कालेज में अर्थशास्त्र विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भारतीय अर्थव्यवस्था में औद्योगीकरण विषय पर विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किये। जिसमें कहा गया कि वर्तमान में जितने अधिक औद्योगिक केन्द्र बनेंगे उतना ही अधिक कृषि का विकास भी संभव हो सकेगा।rashmi pradarshini.1

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डा0 एम एस सिद्दीकी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने औद्योगीकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में महंगाई बहुत बढ़ी है। जिसका औद्योगीकरण पर खासा असर आया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे डा0 आर के गुप्ता ने कहा कि औद्योगीकरण जितना अधिक होगा उतना ही कृषि व उसके उत्पादों का विकास संभव है। इसलिए औद्योगीकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष रश्मि प्रियदर्शिनी के साथ-साथ डा0 आर के तिवारी, डा0 उमापति, डा0 माधुरी दुबे, डा0 आर एन त्रिपाठी, डा0 एस के त्रिपाठी, डा0 शोभारानी, डा0 जयश्री मिश्रा, प्रो0 देवेन्द्र, अर्पणा दुबे आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]