अरविन्द हत्याकाण्ड:पुलिस ने 72 घंटे बाद आरोपी का किया चालान

0
106

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)अरविन्द हत्याकाण्ड में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के कड़े निर्देशन में छानबीन कर रही थी| मुकदमे में नामजद एक आरोपी का 72 घंटे बाद बाद थाना पुलिस ने चालान कर दिया|
बीते 20 नवम्बर को राजेपुर के कस्बा निवासी 35 वर्षीय शराब सेल्स मैंन अरविन्द पुत्र भूरे सिंह की काम से लौटते समय ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने मृतक अरविन्द की माँ मीना देवी की तहरीर पर गाँव के ही रामवीर पुत्र नबाब, नरेश पुत्र रघुवीर, राघवेन्द्र पुत्र नरेश छोटू पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस घटना की तफ्तीश में लगी थी| घटना में नामजद आरोपी राघवेंद्र पुत्र नरेश को पुलिस ने बीते तीन दिन पूर्व उठाया था| पुलिस उससे थाने में पूंछतांछ कर रही थी|
तीन दिन पुलिस ने कड़ी पूंछतांछ की और राघवेन्द्र का रविवार सुबह पुलिस ने चालान कर दिया|
कार्यवाहक थानाध्यक्ष दरोगा अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी राघवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]