
फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दो दिन पूर्व रामनगरी अयोध्या में कांग्रेस के समर्थकों और राम मंदिर में आए भक्तों के बीच झड़प हो गई। बहस के दौरान हाथापाई होने की भी सूचना मिली है। राम मंदिर में कांग्रेस नेता अजय राय दर्शन करने आए थे। इस विवाद के विरोध में कांग्रेस नेताओं नें गांधी प्रतिमा के पास बैठकर ‘रघुपति राघव राजाराम’ गाया|
कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी के नेतृत्व में कांग्रेसी टाउन हाल गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए और उनकी प्रतिमा के सामने बैठ गये| नगर अध्यक्ष नें कहा की उनकी पार्टी के ध्वज वाहक अनोखे लाल तिवारी के साथ अयोध्या में अभद्रता भाजपा व संघ के लोगो के द्वारा की गयी| जिसके विरोध में कांग्रेसियों नें रघुपति राघव राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान को गया| इस दौरान आदित्य वाजपेयी, शिवाशिष तिवारी, हिलाल रफीकी आदि रहे|
अयोध्या में ध्वज वाहक से विवाद में गाँधी प्रतिमा कर कांग्रेस नें किया प्रदर्शन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



